मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को भी शीतलहर जारी रही और न्यूनतम तापमान मौसमी औसत से नीचे रहा। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। अमृतसर में भी तापमान में गिरावट देखी गई और यह 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.9 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर समेत अन्य शहरों में भी ठंड का प्रकोप रहा। मौसम हरियाणा में तापमान 3.9 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। अंबाला न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.8, 9, 8.4, 8.3 और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।